देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विप्र सेना भिवाड़ी टपूकड़ा द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को त्रिलोकी नाथ मां सती मंदिर, सेक्टर-4, गांधी कुटीर, अरावली विहार, भिवाड़ी में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में विप्र सेना अध्यक्ष मनोज पांडे, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भगवान शर्मा, युवा उपाध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, युवा महासचिव नीरज कौशिक, भिवाड़ी महासचिव भीम शर्मा, संगठन मंत्री राजेश भोमिया, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सामूहिक रूप से किए गए सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पाठ में भाग लिया और भगवान हनुमान जी का गुणगान किया।
पाठ के समापन के बाद विधिवत आरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने भगवान हनुमान जी से सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विप्र सेना भिवाड़ी टपूकड़ा के अध्यक्ष मनोज पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।
आयोजक:
विप्र सेना भिवाड़ी टपूकड़ा

Subscribe to my channel


