खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) उपशाखा तिजारा की बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा,राजस्थान राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) शाखा तिजारा की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर कनौजिया की अध्यक्षता में मंगलम होटल, टोल टैक्स तिजारा में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा सहित सभी पदाधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा जारी शिविरा पंचांग सत्र 2026 -27 में छुट्टियों की कटौती की एवज में उपार्जित अवकाश बढ़ाने की मांग की। सभी व्यवक्ताओ ने कहा कि जिस प्रकार अन्य विभागों को सालाना 30 उपार्जित अवकाश मिलते हैं इस प्रकार अब छुट्टियां कम होने पर शिक्षको के लिए भी उपार्जित अवकाश के आदेश जारी किए जाए। जिला प्रमुख अलवर और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक से स्थाईकरण से वंचित रहे शेष अध्यापकों के शीघ्र स्थाईकरण आदेश जारी करने की मांग। श्यामसिंह जाटव अति.मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाकर उसे मूर्त रूप देने के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया। जिला संयोजक कृष्ण कुमार भाटिया ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा को प्रस्तुत किया।तृतीय श्रेणी अध्यापकों की शीघ्र डीपीसी और स्थाई स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी के स्थानांतरण करने की मांग की।

 अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक ब्लॉक कार्यकारिणी और मई माह के प्रथम सप्ताह में जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराने पर मंथन किया गया।बैठक में शिक्षकों द्वारा रखी गई समस्यों का शीघ्र ही अधिकारियों द्वारा निस्तारण करवाने की मांग की गई।

इस अवसर पर गिर्राज केला जिला संरक्षक,प्रधानाचार्य भूपेंद्र बजाडिया,प्रधानाचार्य लालसिंह पालीवाल,हरिराम मीणा जिला महामंत्री, ग्यारसीलाल मीना ब्लॉक महामंत्री,गौरीशंकर भास्कर ब्लॉक उपाध्यक्ष ,राहुल केला ब्लॉक कोषाध्यक्ष, रंजीतसिंह ,रामसिंह ब्लॉक प्रवक्ता, हरि सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विक्रम मीणा उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार, प्रेमचंद शारीरिक शिक्षक सदस्य ,गजेंद्र सिंह ,दौलतराम व्याख्याता,पवन कुमार, हंसराज ,लाल सिंह, कल्ला राम, सुनील वर्मा, दिलखुश मीणा, शैलेंद्र सैनी, सुरेंद्र योगी,तेजराम यादव,अभिषेक मीना,बुद्दालाल मीना,गौतम लाल रैगर,महेंद्र बैरवा,नरेश मीना,मुनीम सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button