देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए वीर ओम बांठिया, दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम बांठिया ने भाग लेकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

वीर ओम बांठिया ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन हम सभी भारतवासियों के लिए आदर्श और प्रेरणादायक है। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता और मर्यादा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन करते हुए पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रीय सेवा के लिए संकल्प लें।

रामनवमी के अवसर पर निकली यह विशाल शोभायात्रा वृंदावन बगीचे से प्रारंभ होकर हनुमत भवन तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल रहा और जय श्री राम के उद्घोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम के दौरान वीर ओम बांठिया ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से धार्मिक निष्ठा, प्रेम और सौहार्द के साथ समाज में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने बालोतरा की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button