LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

मेंढर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ (जम्मू-कश्मीर), 26 मार्च 2026:

जिला पुलिस पुंछ ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना मेंढर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ की खेप बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मेंढर की पुलिस टीम द्वारा भेरा क्षेत्र में नियमित नाका चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भेरा से मेंढर की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह अचानक दिशा बदलकर भागने की कोशिश करने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध का पीछा किया और उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान सरफराज अहमद पुत्र फजल हुसैन निवासी भेरा, तहसील मेंढर के रूप में बताई।

तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 से 12 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में थाना मेंढर में FIR संख्या 45/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

जिला पुलिस पुंछ ने दोहराया है कि नशे के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और आम जनता से अपील की है कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने में पुलिस का सहयोग करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button