उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर: 7376 3261 75
खीरी, 26 मार्च 2026।
जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना मैलानी की महिला शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
अभियान के दौरान टीम ने साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय, प्रमुख कानूनों की जानकारी और गरिमा के विरुद्ध अपराधों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इसके अलावा, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।


Subscribe to my channel


