बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मधुर स्मृति में स्मृति-पत्र भेंट, नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

मधुर स्मृति में स्मृति-पत्र भेंट, नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प

स्थानीय क्षेत्र में आयोजित एक भावपूर्ण कार्यक्रम में स्वर्गीय विभूति की मधुर स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों को स्मृति-पत्र भेंट किए गए तथा सभी को नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। इस दौरान श्री भेराराम भाटी (पटेलनगर), भागुराम मेहरड़ा (बांजरगढ़), डूंगर राम दहिया (मालकोसनी), पोलाराम जी (गुजरावास), मदनलाल जी बागरा (चिरडाणी), मदनलाल जी पालेचा, रामाराम जी (दिवराया खु डेचा), जोगाराम जी भेगड़, अमराराम जी भेगड़ (रूपनगर), मोहनराम गांधी (कुकुंडा), सोहनलाल कड़ेला (मालावास), हनुमान पालेचा (खेजड़ला), नरसिंग जी काला (बोयल) सहित गांधी परिवार के श्री सुराराम, आसुराम, पेमाराम, भींयाराम, रखाराम, भंवराराम, हुक्माराम, पूसाराम, शिवराम उपस्थित रहे।
इसके अलावा समाजसेवी राजूराम, तेजाराम, ओमाराम, रत्नाराम एवं भुंडाराम खारिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज में नशा मुक्ति के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प एवं आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button