बालोतरा, 24 मार्च। राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय में 25 मार्च, बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक एचपीवी टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात ने बताया कि इस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। यह टीकाकरण कक्ष संख्या-24 में किया जाएगा।
उन्होने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को समय पर चिकित्सालय लाकर एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।