खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
टॉपर्स ने बढ़ाया मान: बूढ़ी बावल के विवेकानंद स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
कोटकासिम। क्षेत्र के बूढ़ी बावल कस्बे में स्थित विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के डायरेक्टर रूपचंद यादव ने बताया कि उन्हें शुरू से ही विद्यार्थियों की मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा था। घोषित परिणामों ने इस विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगा। परीक्षा परिणाम में जिया कुमारी (96.33%), प्रियांशु (95.67%), मोहिनी (95.33%) और प्रतीक वर्मा (95%) ने शानदार अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Subscribe to my channel


