खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

जोड़िया के सरस्वती पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम, 75 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा क्षेत्र के ग्राम जोड़िया स्थित सरस्वती पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 79 परीक्षार्थियों में से 75 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 4 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। परिणामों में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

मेधावी विद्यार्थियों में गरिमा (94.87%), तन्वी (94.33%), दिव्या (91.5%), निशु (91.17%), शिवानी (90.83%) व सचिन यादव (90.50%) प्रमुख रहे। इसके अलावा अनुष्का यादव (89.5%), नेहा शर्मा (89%), मनीषा कुमारी (88.5%), रूपेश (88.33%), दीपांशी (87.83%), रौनक शर्मा (87.83%), दिनेश (86.83%), दीपांशु यादव (86.83%) व संगीता (86.87%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button