रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376326175
📍 लखीमपुर खीरी, 24 मार्च 2026
जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहम्मदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यक्ष एप की सहायता से चोरी के मामले में वांछित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत की 45 चोरी की सोलर प्लेट बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना मोहम्मदी पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 09/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत वांछित आरोपियों को धर दबोचा।
👮 गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अभिषेक वर्मा, राहुल वर्मा, गौतम वर्मा, सुजीत, प्रखर वर्मा उर्फ भूरे तथा मोहित सक्सेना शामिल हैं। सभी आरोपी मोहल्ला बबौरी, कस्बा मोहम्मदी, जनपद खीरी के निवासी बताए गए हैं।
🔍 बरामदगी
अभियुक्तों के कब्जे से 45 अदद चोरी की सोलर प्लेट बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
🚔 पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह, उ0नि0 जान मोहम्मद, कांस्टेबल शिवम राणा, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, नितिन कुमार एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।