देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
गोपैश्वर मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
गोपैश्वर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक कार्यों और विचारधारा की गहन जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। प्रथम सत्र में जेठानंद व्यास ने भाजपा के इतिहास, विकास और संगठन की मजबूती पर विस्तृत जानकारी दी।
उद्घाटन सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, मंडल पालक किसनजी मोदी, जोगेंद्र शर्मा और किसनजी चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सत्रों की शुरुआत वर्ग गीत से की गई, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।
तीसरे सत्र में जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने वैचारिकी अधिष्ठान पर प्रकाश डाला, जबकि राजेंद्र पंवार ने कार्य विस्तार की रणनीति समझाई। वहीं, सुनिता हटीला ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी, चंद्र गहलोत ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया और रामकुमार व्यास ने बूथ प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं का रात्रि विश्राम भी प्रशिक्षण स्थल पर ही रखा गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे अनुशासन के साथ हर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। मंच संचालन सुंदर लाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री मुकेश सैन, जयदयाल गोदारा, शिवलाल तेजी, कुलवंत सिंह, पार्षद रामदयाल पंचारिया, शिवजी पडिहार, राजकुमारी वैद, उपासना जैन, इन्द्रा व्यास, अनुराधा आचार्य, सुनिता शर्मा, लक्ष्मी तंवर, शिवजी बन, मुरली पंवार, शशिकांत गहलोत, त्रिलोक लखेसर, करण जोशी सहित अनेक बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
— Basti Times 24 News

Subscribe to my channel


