खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीबीरानी के अविनाश गुप्ता ने रचा कीर्तिमान, 10वीं बोर्ड में 98.33% अंक हासिल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा क्षेत्र के बीबीरानी स्थित विवेकानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र अविनाश गुप्ता ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अविनाश गुप्ता, जो कि दीपक चंद के पुत्र एवं पुर निवासी हैं, ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया। उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ-साथ समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया।
विद्यालय परिवार ने अविनाश की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। शिक्षकों ने बताया कि अविनाश शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। अविनाश की इस सफलता पर उनके अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटे की मेहनत रंग लाई है। क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


