ब्रेकिंग न्यूज़

जूनियर्स आइटीएफ व सीनियर्स आइटीएफ दोनों का समानांतर आयोजन,इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60)टूर्नामेंट 2026

Parallel Hosting of Both Junior and Senior ITF Events: The Uttaranchal Tennis Association, Dehradun, Sets a Unique Precedent — Indian Tree Junior ITF (J60) Tournament 2026

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

देहरादून….आज (दिनांक22-03-2026) प्रतियोगिता के नोंवे/अंतिम दिन शांति टेनिस एकेडेमी में खेले गए मुकाबले।

एजग्रुप (13-18)

बालक: देव विपुल पटेल, भारत(गुजरात) ने ओम वर्मा,भारत(दिल्ली) को 5-7,6-3,7-5 से कड़े मुकाबले में पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया,ओम वर्मा को उपविजेता की ट्राफी प्रदान की गई।

बालिका: सिंगल्स ईवेंट के फाइनल मैच में जया कपूर, भारत (देहरादून,उत्तराखंड) ने भारत की ही इहा जोशी,भारत (फरीदाबाद,हरियाणा) को 6-0,6-3 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, इहा जोशी को उपविजेता की ट्राफी से संतोष करना पड़ा।

इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आइटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट, देहरादून 2026:

आज दिनांक 22मार्च 2026, प्रतियोगिता का दूसरा दिन।

फर्स्ट वेन्यू: शान्ति टेनिस एकेडेमी, डालनवाला।

कोर्ट न0-01: पहले मैच के 65+ के सिंगल्स मैच में विनोद जैन ने प्रदीप वालिया(भारत) को वाकओवर दे दिया, इसी कोर्ट पर दिनेश नागपाल को हर्ष बत्रा ने 6-2,6-1से पराजित कर दिया

कोर्ट न0-02: मनी मोहन नेहरू ने(भारत) ने सुनील मैथ्यू, स्वदेशवासी को 6-0,6-0 से एकतरफा हरा दिया।

इसी कोर्ट पर अविनीश रस्तोगी (भारत) ने श्याम जगत(भारत) को 6-4,4-6,10-5 से सुपर टाई ब्रेक में पराजित किया।

कोर्ट न0-03: सिबू मैथ्यू (इंडिया) ने नरेश राजोरा 6-3,6-2 से पराजित किया,श्रीमान राजू ने मिलन साह को 6-3,6-0 से पराजित किया।

कोर्ट न0-04: प्रथम 65+ सिंगल्स मैच में देवेन्द्र सिंह रावत (भारत) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर संतराम स्वदेशवासी को 6-1,6-1से पराजित कर दिया। इसी कोर्ट के अगले 50+ आयुवर्ग के मैच में संचित जैन ने मुनीश मारवाहा को 6-0,6-0 से पराजित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।इसी क्रम में 50+ आयुवर्ग सिंगल्स इवेंट मैच में गगनदीप वासु ने दीपक कंडवाल को 6-0,6-0से पराजित कर दिया।

उपरोक्त कोर्टस पर स्वयम चीफ रैफरी हिमांशु मलिक व तुषार शर्मा मुख्य कोच उपस्थित रहे।

सैकिंड वेन्यू: परेड ग्राउंड,देहरादून,

कोर्ट न0-01: पहले मैच में 60+ के सिंगल्स में पुनीत कुमार गुप्ता ने रनदीप दत्ता को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-1,6-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया,दूसरे मैच में जर्मनी के डौरेन डाजेन को भारत के अविनाश कुंवर ने 4-6,6-4,10-7 से सुपर टाई ब्रेक में 40+ एज ग्रुप में पराजित कर दिया,ज्ञातव्य रहे अविनीश कुंवर उत्तराखंड के एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ-साथ वर्तमान में परेड ग्राउंड टेनिस ऐकेडेमी,देहरादून में वरिष्ठ टेनिस कोच के पद पर कार्यरत हैं। अगले मैच में 55+आयुवर्ग के सिंगल्स इवेंट मैच में वेणुगोपाल(भारत) ने राजीव नेगी, (भारत) को 6-4,6-2 से पराजित कर दिया। इस कोर्ट में आज के अंतिम मैच में राबिन सिंह पिनखोली(भारत) ने आदित्य चौबे हमवतन को पराजित कर दिया।

कोर्ट न0-02: अरून अग्रवाल ने संजय पारासर को सिंगल्स इवेंट 60+मैच में 6-1,6-1से एकतरफा मात दी। इसी कोर्ट पर दूसरे सिंगल्स 50+ आयुवर्ग मैच में गोविंद सिंह को एलामुरगू ने वाक-ओवर दे दिया। 40+ आयुवर्ग सिंगल्स मैच में अश्वनी कुमार, भारत(उत्तरप्रदेश) ने महेश सिंह हमवतन खिलाड़ी को 7-5,6-0 से बेहतर खेलकर हरा दिया। अगले सिंगल्स मैच में 60+ में राजदत्त, भारत ने 6-4,6-0से कुलदीप सिंह, भारत को हराया। इसी कोर्ट पर 30+ आयुवर्ग के सिंगल्स मैच में इस्टैलिन नायक को आशीष भंडारी ने वाकओवर दे दिया। अगले डबल्स इवेंट 60+आयुवर्ग मैच में एस0बी0 शर्मा तथा रनदीप दत्ता की टीम ने श्रीमान राजू व संजय पारासर की जोड़ी को घमासान मचाते हुए 6-0,6-0 से हरा दिया।इसी कोर्ट पर 40+आयुवर्ग के डबल्स मैच में भारत के आशीष बिष्ट व अविनाश कुंवर की टीम ने महेश सिंह व मनोज गुप्ता हमवतन को 6-0,6-1 से पराजित किया।

कोर्ट न0-03: 60+ के सिंगल्स इवेंट मैच में शषि भूषण शर्मा ने अमित संगल (दोनो भारत) को शानदार खेल दिखाते हुए 6-1,6-3 से हरा दिया। दूसरे सिंगल्स इवेंट 40+ आयुवर्ग मैच में अनुराग सक्सेना ने आशीष कुमार सिंह को 6-2,6-3 से पराजित किया।इसी क्रम में 55+आयुवर्ग सिंगल्स इवेंट मैच में सुभाष पटेल को 6-2,6-7,11-9 से रोमांचक मैच मे सुपर टाई ब्रेक में पराजित कर दिया।

एक अन्य मैच में योगेश कोहली (भारत) ने केशर सिंह नेगी को 6-1,6-0 से पराजित कर दिया।

कल सायम् फल्डलाइट में 60+ आयुवर्ग के सिंगल्स इवेंट मैच के एक कड़े मुकाबले में अरून अग्रवाल भारत ने हमवतन खिलाड़ी एस0एन0 वशिष्ठ को 6-7,6-3,11-9 से सुपर टाई ब्रेक में पराजित किया, इसके अतिरिक्त शान्ति टेनिस एकेडेमी पर विनीत पेशावरिया, भारत ने हमवतन खिलाड़ी राकेश कपूर को 6-2,6-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

परेड ग्राउंड के संचालक हेम कुमार पांडेय, ज्वाइंट सैकेट्री,यूटीए व अमर जगाती,डिप्टी सैकट्री,डीटीए मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button