रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी, 21 मार्च 2026:
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद खीरी में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने सुबह से ही क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री पवन गौतम एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्री विवेक तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे जिले में ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया।