उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊलखीमपुर खीरी

मुख्यमंत्री से मिले कुंवर राज राजेश्वर सिंह

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखनऊ, 21 मार्च 2026:

राज राजेश्वर सिंह ने आज योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को जिले की राजनीति और विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान लखीमपुर खीरी के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुंवर राज राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है और लखीमपुर खीरी के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

इस मुलाकात के बाद लखीमपुर खीरी की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इस बैठक के कई अहम राजनीतिक और विकासात्मक मायने निकाले जा रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button