उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया गया सशक्त

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
📍 खीरी, 21 मार्च 2026
जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में यह अभियान आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक सिंगाही के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, संबंधित कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
महिला शक्ति टीम ने महिलाओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या समस्या की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
👉 इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।


Subscribe to my channel


