रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
📍 स्थान: खीरी, उत्तर प्रदेश
📅 दिनांक: 21 मार्च 2026
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भीरा की महिला शक्ति टीम द्वारा ग्राम घनापुरवा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। थाना भीरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों और गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी भी दी गई।
महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।