खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

विप्र सेना का भव्य होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, फूलों की होली और काव्य गीतों ने बांधा समां

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा। रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में विप्र सेना जिला खैरथल-तिजारा कार्यकारिणी द्वारा यूसीएसकेएम स्कूल, भिवाड़ी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं सदस्य परिवार सहित शामिल हुए और फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कैलाश जोशी द्वारा किया गया, जबकि मुकेश शुक्ला एवं अजीत पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत होली काव्य गीतों ने माहौल को रंगीन और उल्लासपूर्ण बना दिया।

समारोह में मैथिली समाज अध्यक्ष के.के. झा, ब्रह्म ऋषि समाज अध्यक्ष रविंद्र सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, ucskm प्राचार्य अंजना कौशिक, विप्र सेना जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान अशोक कौशिक, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष चित्रा शर्मा एवं डॉ. रचना शर्मा, प्रदेश सचिव युवा डॉ. गौरव भरद्वाज, मनोनीत पार्षद कमलेश शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी विनय पाण्डेय सहित विजय शर्मा, एल.एन. शर्मा, भीमराज शर्मा, नेमीचंद मुदगिल, सुनील भरद्वाज, धर्मेन्द्र कौशिक, सोमदत्त शर्मा, कौशल मिश्रा, सचिन राय, राकेश शर्मा, दिलीप, सलभ कौशिक, परवीन शर्मा, अमित तिवारी एवं राजदेव मिश्रा सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर महासचिव धर्मेंद्र गौतम ने समाज के बच्चों एवं युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए स्नेह भोज (भोजन प्रसाद) की सुंदर व्यवस्था भी की गई। इस समारोह ने समाज में एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button