उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर

संतकबीरनगर (धनघटा): श्मशान घाट पर सीढ़ी, सोलर हाई मास्ट लाइट और पेयजल की व्यवस्था का शिलान्यास

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय

 

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में आम जनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई। रविवार को बिड़हर घाट (वर्तमान श्मशान घाट), जो पुल के दक्षिण दिशा में स्थित है, वहां लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर घाट पर जाने में हो रही असुविधा को देखते हुए नई सीढ़ियों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा से संचालित हाई मास्ट लाइट, बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था तथा पेयजल के लिए नल की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कराया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले पुल से नीचे उतरते समय अक्सर लोग फिसलकर गिर जाते थे, जिससे कई बार लोग घायल भी हो जाते थे। सीढ़ी बन जाने से अब घाट तक पहुंचना सुरक्षित और आसान हो जाएगा। साथ ही पेयजल की व्यवस्था होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नीलमणि द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और घाट पर आने वाले लोगों की परेशानी कम होगी।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बब्बन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, मंडल महामंत्री व्यास मुनि चौबे, अवधेश उपाध्याय, धर्मपाल पाल, गिरधारी लाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button