पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
रोड बनी जान की दुश्मन ट्रक गड्ढा से बचने आया रॉन्ग साइड बाइक से हुई भिड़ंत में दो गंभीर एक मृत

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*रोड बनी जान की दुश्मन ट्रक गड्ढा से बचने आया रॉन्ग साइड बाइक से हुई भिड़ंत में दो गंभीर एक मृत*
पन्ना,मामला शाहनगर थाना से करीब 4 किलोमीटर दूर केन नदी के पास सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों के कारण आज रविवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवक में 2गंभीर रूप से घायल हो गए और न्यूज बनने तक 1 की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से बचने के प्रयास में ट्रक चालक अचानक रॉन्ग साइड में आ गया। उसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और बेहोश हो गए।वहीं एक युवक ट्रक के नीचे जा घुसा।
घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर मौजूद वन रक्षक आशीष पांडेय और संवाददाता राजकमल पांडेय ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहनगर पहुंचाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात तीनों को जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घायलों की पहचान भारत केवट (22 वर्ष), राजकुमार केवट (24 वर्ष) और अमित केवट (28 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

Subscribe to my channel


