LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना नीमगांव पुलिस एवं सर्विलास टीम द्वारा 50,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 12.03.2026

*थाना नीमगांव पुलिस एवं सर्विलास टीम द्वारा 50,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना नीमगांव पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेन्ज महोदय द्वारा 50,000/- रूपये का इनाम घोषित व संगीन अपराध कारित करने वाले अभियुक्त अच्छन पुत्र लल्लन निवासी ग्राम पीरपुर थाना फरधान जनपद खीरी को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद मोटरसाइखिल UP34BC9195 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

अच्छन पुत्र लल्लन निवासी ग्राम पीरपुर थाना फरधान जनपद खीरी

*बरामदगी का विवरण*

01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर

02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

एक अदद मोटरसाइकिल UP34BC9195

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*

1.मु0अ0सं0 37/2026 धारा 309(4) बीएनएस थाना फरधान जनपद खीरी

2.मु0अ0सं0 93/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नीमगांव जनपद खीरी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना खीरी*

1.थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम थाना नीमगांव जनपद खीरी

2.उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी

3.उ0नि0 संदीप यादव थाना नीमगांव जनपद खीरी

4.हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला थाना नीमगांव जनपद खीरी

5.अ0उ0नि0 शरद शुक्ला सर्विलांस सेल खीरी

6.का0 महताब सर्विलांस सेल खीरी

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button