जोधपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
खारिया आनावास में शादी समारोह में दिया गया अणुव्रत, सद्भावना व व्यसन मुक्ति का संदेश, समाजसेवी मुल्तानाराम सेंगवा सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
खारिया आनावास (जोधपुर), 11 मार्च 2026।
जोधपुर जिले की पीपाड़ सिटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खारिया आनावास में एक विवाह समारोह के दौरान सामाजिक सद्भावना, नैतिकता और व्यसन मुक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मुल्तानाराम सेंगवा का अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
जानकारी के अनुसार श्री दुर्गाराम सेंगवा के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में श्रीमती तिजोदेवी ने अपनी सुपोत्री आयुष्मति सुमन (पुत्री संतोष देवी व ओमाराम) का विवाह आयुष्मान मनीष मुंदिया (पुत्र रामनिवास व संतोष देवी, साथीन) के साथ बुधवार 11 मार्च को मंगल बेला में सम्पन्न कराया। इस खुशी के अवसर पर सेंगवा परिवार की ओर से आशीर्वाद, स्नेह मिलन एवं प्रीति भोज का आयोजन किया गया।
समारोह में खारिया, आनावास, ढिंगलो की ढाणी, रावनियाना, मालावास, मादलिया, लवारी, गडसुरिया, साथीन, जालीवाड़ा, पीपाड़ और जोधपुर सहित बिलाड़ा, मेड़ता और भोपालगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व अतिथि शामिल हुए। अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री Rajendra Choudhary सहित उपप्रधान डूंगरराम भडियासर, प्रधान कानाराम मंडोर, आईदान चौधरी, देवेंद्र डूडी, धोकलराम सेंगवा, सेठाराम सेंगवा, चेतनराम, दौलतराम बाबल, अरविंद सियाग और गुमानराम खोजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान स्थानीय युवा नेता मुल्तानाराम सेंगवा द्वारा पूरे गांव को सिगरी न्योता देकर भोजन कराने और सद्भावना व व्यसन मुक्ति सभा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने उन्हें अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
सभा का संचालन अणुव्रत मंत्री सफरू खान ने किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए विनाश का कारण है। उन्होंने लोगों से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, अफीम और शराब जैसे नशे से दूर रहने की अपील की।
रमजान माह के चलते कार्यक्रम में मुस्लिम भाइयों के लिए विशेष रूप से रोजा इफ्तारी की व्यवस्था की गई। मौलाना सलीम कासमी पाटोदी सहित रोजेदार रतन खान, डॉ. असलम खान, अलादीन खान व अन्य लोगों ने रोजा खोला। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
समारोह में पूर्व सरपंच रामसिंह चौहान, नरेंद्र सिंह उदावत (शिक्षा विभाग अधिकारी), भंवरलाल, बुद्धाराम सुथार, नारायणराम आनावास (ग्राम पंचायत प्रशासक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


