बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कानाना में ‘बहुरानी-बेटियां मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, बहनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

कानाना (राजस्थान)।

कानाना की लाडली बेटी प्रभाबाई के पहल फार्म हाउस में “कानाना बहुरानी-बेटियां मिलन” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और सौहार्द के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे तथा सहयोग का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी बहनों के तिलक के साथ स्वागत से हुई। इसके बाद अध्यक्ष राजेश्वरी तातेड़ ने नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभा और चंचल ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिन तपस्वियों का वर्षितप चल रहा है तथा कार्यक्रम के प्रायोजकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक क्रिकेट, बैलून गेम, टोपी गेम और हाउजी जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आनंद लिया।

पहल फार्म हाउस में परोसा गया देशी भोजन भी सभी को बेहद पसंद आया। कार्यक्रम के दौरान प्रायोजकों द्वारा दिए गए उपहारों ने बहनों का मन मोह लिया।

अध्यक्ष राजेश्वरी तातेड़ ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मेहनत से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आशा जताई कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे तथा भावी पीढ़ी को भी एक सकारात्मक संदेश मिलेगा।

कार्यक्रम की लाभार्थी बहन प्रभा सिंघवी और उनके परिवार के प्रति भी सभी बहनों ने आभार व्यक्त किया

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button