उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में 18 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी 5000 नौकरियों का मौका

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती:

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती और किसान डिग्री कॉलेज बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च 2026 (बुधवार) को सुबह 9 बजे से शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, बस्ती में निःशुल्क एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में देश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और स्थानीय नियोजक शामिल होकर विभिन्न पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगे। मेले में लगभग 5000 रिक्त पदों पर युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

आयोजन में प्रमुख रूप से टाटा मोटर्स लखनऊ, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स नोएडा, बर्धमान टेक्सटाइल्स पंजाब, भारत शीट लिमिटेड गुजरात, नील मेटल हरियाणा, जेबीएम कंपनी गुजरात, जोमैटो गुरुग्राम, एलएंडटी सहित कई बड़ी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों में आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल, मशीन ऑपरेटर और फिटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए कक्षा 8, 10 और 12 पास अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा।

बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में भी कई कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और एलआईसी शामिल हैं। इन कंपनियों में स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा बस्ती रोडवेज डिपो द्वारा संविदा चालक के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास हेवी ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है।

साथ ही सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी बॉय और अन्य पदों के लिए भी भर्ती होगी। अमेज़न सहित कई कंपनियां डिलीवरी बॉय के लिए ऐसे अभ्यर्थियों का चयन करेंगी जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस (DL) हो।

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 6000 रुपये से 22000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे अपने बायोडाटा और एक फोटो के साथ शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, बस्ती पहुंचकर निःशुल्क साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कटरा मुड़घाट रोड, बस्ती में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button