देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना, गौशाला में गौसेवा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। वसुंधरा राजे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को बालोतरा के वृन्दावन बगीची स्थित हनुमान जी मंदिर वृन्दावन बगीची में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर संकटमोचन हनुमान जी की पूजा की तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से प्रार्थना की कि वसुंधरा राजे को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार यश प्राप्त हो, ताकि उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन समाज को निरंतर मिलता रहे।

इसके बाद कार्यकर्ता नदी किनारे स्थित एक गौशाला पहुंचे, जहां गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीव-दया और सेवा का भाव हमें वसुंधरा राजे के व्यक्तित्व से सीखने को मिलता है, जिन्होंने हमेशा अंत्योदय और सेवा ही संगठन के सिद्धांत को प्राथमिकता दी है।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया।

इस मौके पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी. चौहान, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा, पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने वसुंधरा राजे के स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button