नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

गरोठ के नितिन मोदी बने IAS विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने दी शुभकामनाएं

निवास पर पहुंचकर किया सम्मान, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी

संवाददाता दशरथ माली

 

 

गरोठ। नगर एवं क्षेत्र के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि गरोठ निवासी नितिन ओमप्रकाश मोदी का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नगर सहित पोरवाल समाज में खुशी का माहौल है।

नितिन मोदी के चयन पर गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया उनके निवास पर पहुंचे और पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक सिसोदिया ने कहा कि नितिन मोदी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह सफलता प्राप्त कर गरोठ का नाम पूरे प्रदेश और देश में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और कठिन परिश्रम से ही जीवन में बड़ी सफलताएं प्राप्त होती हैं।

नितिन मोदी, गरोठ के प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी श्री ओमप्रकाशजी मोदी एवं श्रीमती रेखाजी मोदी (संगम रेडियो) के सुपुत्र हैं। उनके IAS में चयन की खबर मिलते ही परिवार, समाज और क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा लोग लगातार उनके निवास पर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेखा अभिषेक मांदलिया, मंडल अध्यक्ष गोकुलसिंह चौहान, मेलखेड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, पोरवाल युवा संगठन जिला प्रवक्ता दीपक मांदलिया, सरपंच गोविंदसिंह पिपलिया जट्टी, अक्षय पुरोहित, लक्ष्मणसिंह मेलखेड़ा एवं सरपंच अर्जुन नाडावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी नितिन मोदी का पुष्पहार से स्वागत कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सभी ने कहा कि नितिन मोदी की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button