ब्रेकिंग न्यूज़मंदसौरमध्य प्रदेश
चंबल नदी में नाव पलटने से किसान डूबे, तलाश जारी

संवाददाता दशरथ माली
*मंदसौर। जिले के अंतर्गत शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रणायरा के समीप चंबल नदी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी पार करते समय एक छोटी नाव अचानक पलट गई, जिससे एक किसान पानी में डूब गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रणायरा निवासी किसान गुमान सिंह (53) पिता फते सिंह सुबह करीब 6 बजे चंबल नदी पार करने के दौरान नाव पलटने से नदी में डूब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही चंदवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं बसई के गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया, जो नदी में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है। समाचार लिखे जाने तक किसान का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस के अनुसार नदी में पानी अधिक होने के कारण तलाश में कठिनाई आ रही है। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं और प्रशासन के साथ मिलकर खोजबीन में सहयोग कर रहे हैं।*

Subscribe to my channel


