खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बाबा मस्त नाथ जनसेवनम् भवन में जनसुनवाई, सड़क व विद्यालय निर्माण पर दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। बाबा मस्त नाथ जनसेवनम् भवन में विधायक महंत बालक नाथ योगी ने जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने तथा विद्यालय निर्माण से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के कारण भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय भवन निर्माण संबंधी मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, प्रधान जयप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, जिला महामंत्री अनुप यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चित्रा शर्मा, जिला मंत्री कंचन तिवारी, पवन चौहान, बने सिंह, अशोक सरपंच जोजाका, विक्रम यादव, देशपाल यादव, सतपाल प्रजापति, बिशम्भर सैनी, सुभाष सैनी, गुलशन गुप्ता, पुरुषोत्तम सैनी, कृष्ण प्रधान, कवर सिंह, साहिल राठौर, वीरेंद्र सैनी, कमल पार्षद, शाहिद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी अवसर पर तिजारा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का महाराजा भर्तृहरि की तपोभूमि तिजारा में भव्य स्वागत भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्रीय विकास को लेकर आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


