उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, बस्ती द्वारा राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय फुटहिया में एक दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खादी संस्थाओं के पदाधिकारी, छात्राएं और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सेमिनार में विषय विशेषज्ञ मंत्री, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम मगहर/बस्ती के श्री रविन्द्र लाल श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने खादी के महत्व, स्वरोजगार के अवसर और ग्रामोद्योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां० श्री महेश कुमार शुक्ल (उपाध्यक्ष, गो सेवा आयोग उ०प्र० – दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) उपस्थित रहे। इसके साथ ही सहायक रेशम अधिकारी श्री आदित्य कुमार शर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक बस्ती के प्रतिनिधि प्राचार्य श्री भोला नाथ गौतम तथा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कुशीनगर के श्री पंकज पांडे भी मौजूद रहे।
जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी बस्ती श्री एल.बी. सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, ऋण सुविधाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और खादी उद्योग से जुड़ी सरकारी मदद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से खादी व ग्रामोद्योग से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
कार्यक्रम में कार्यालय के श्री जे.बी. सिंह (प्रधान सहायक), श्री अर्जुन राम (प्रधान सहायक) सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि की अनुमति से सेमिनार का समापन किया गया।