देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क ग़ुलाल वितरण कर नशा मुक्त होली मनाने का संदेश
होली का त्यौहार उत्साह व भाईचारे का है : दवे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालोतरा शहर व आसपास की बस्तियों में निशुल्क ग़ुलाल के पैकेट वितरण करके नशा मुक्त होली मनाने का आह्वान किया जा रहा है।
कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति उपाध्यक्ष अशोक श्रीमाली ने बताया कि संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई है विगत शुक्रवार को संस्थान द्वारा जसोल भील बस्ती में कार्यक्रम आयोजित कर वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों को निशुल्क ग़ुलाल के पैकेट सहित कचोरी व बिस्किट का वितरण किया गया व नशा मुक्त होली मनाने का आग्रह किया गया।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है हम सभी केमिकल युक्त कलर का उपयोग ना करते हुए ग़ुलाल का उपयोग करें इसके साथ हमारे पवित्र त्यौहारो में नशा करने व अश्लीलता का प्रदर्शन करने की कोई परम्परा नहीं है व्यक्ति नशा करने के बाद आपराधिक गतिविधि करने में भी नहीं कतराता इसलिए हम सभी को संकल्प लेना है व अपनी पुरानी परम्परा की ओर लौटते हुए ग़ुलाल से होली मनानी चाहिए, नशा का सेवन नहीं करना चाहिए, मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए प्यार व भाईचारे के इस त्यौहार को उत्साह व उमंग के साथ मनाएं।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा सदस्य अशोक गहलोत जसोल की अगुवाई में जसोल में कार्यक्रम आयोजित किया गया व आमजन को होली के महत्त्व के बारे में अवगत करवाकर जागरूक किया गया।
अशोक गहलोत ने कहा कि संस्थान ऐसे आयोजन के साथ साथ जब भी जरूरतमंद को किसी भी वस्तु की आवश्यकता होती है तो तुरंत प्रभाव से उसको मदद पहुंचाकर सहायता भी करती है।
इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित, सरंक्षक गौतम चौपड़ा, कोषाध्यक्ष आनंद दवे, कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता व सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


