उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम मेहनोना में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। ईश्वर की असीम अनुकम्पा एवं चारों धाम की पवित्र यात्रा के उपरांत ग्राम मेहनोना, पोस्ट सिललो, जनपद बस्ती (उ.प्र.) में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 22 फरवरी 2026 से हुआ, जिसका समापन 1 मार्च 2026, रविवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित कथा का वाचन एवं प्रवचन कथा व्यास डॉ. महेश दास (हनुमानगढ़ी, अयोध्या) द्वारा किया गया। उनके मधुर, ओजस्वी एवं भावपूर्ण वचनों से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। कथा के दौरान धर्म, भक्ति एवं सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस आध्यात्मिक आयोजन में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पतंजलि योग समिति के प्रभारी सुभाष चंद्र वर्मा, योग गुरु गरुण ध्वज पाण्डेय, राम मोहन पाल, डॉ. श्रवण कुमार, आदित्य नारायण गिरी, योग शिक्षिका श्रीमती वर्षा गोंड सहित अनेक योग प्रेमियों ने पूर्णाहुति में सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।
कार्यक्रम में बस्ती जनपद की कुशल योग प्रशिक्षिका सन्नो दुबे के माता-पिता श्रीमती सुमित्रा देवी एवं श्री हनुमान प्रसाद दुबे मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में दुबे परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ तथा विशाल भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं।

Subscribe to my channel


