उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में ‘थाना समाधान दिवस’ आयोजित, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376 3261 75
खीरी, 28 फरवरी 2026। जनपद लखीमपुर खीरी में शनिवार को थाना खीरी परिसर में “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा निष्पक्षता के साथ शत-प्रतिशत समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारित करने पर जोर दिया।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनमें संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समय से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहे और जनशिकायतों के समाधान की प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।
प्रशासन की इस पहल से आमजन को अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है।


Subscribe to my channel


