LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत बड़ागांव में कई सालों से संचालित जुए के फड़ पर दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत बड़ागांव में कई सालों से संचालित जुए के फड़ पर दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तार*

*342500 रुपये से अधिक का माल जप्त*

 थाना प्रभारी देवेंद्रनगर संतोष सिंह यादव की इस कार्यवाही से अपराधियों में मचा हड़कंप

थाना देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ागांव जुए के फड़ पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागाँव स्थित झिर के पास जंगल में वाहनों एवं मोबाइल टॉर्च के उजाले में ताश के पत्तों से रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना देवेंद्रनगर की पुलिस बल की टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी देवेंद्रनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बड़ागांव झिर के पास जंगल में दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे में प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 05 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई। कुछ जुआरी रात्रि एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपीगण*

1. वीरू कुशवाहा पिता छोटेलाल कुशवाहा उम्र 43 साल निवासी बड़वारा थाना देवेंद्रनगर जिला पन्ना

2. महेश सोनकर पिता छोटेलाल सोनकर उम्र 41 साल निवासी देवेंद्र नगर जिला पन्ना

3. दिग्विजय सिंह पिता श्री बिहारी लाल सिंह उम्र 30 साल निवासी देवेंद्र नगर

4. रामू कुशवाहा पिता गज्जू कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी बड़ागांव थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना

5. राजेंद्र राजा परमार पिता बड़े राजा परमार उम्र 28 साल निवासी ग्राम बड़गांव थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना

*सराहनीय योगदान*

उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्र आर शंकर सिंह बुंदेला, लक्ष्मी नारायण यादव सत्येंद्र बागरी अशोक बागरी , वीर नारायण सिंह, धीरेन्द्र सिंह, बृजेंद्र, रोहित पुष्पेंद्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button