देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरेवाड़ीस्वास्थ्यहरियाणा

सीनियर सिटीजंस को घर पर डॉक्टर एवं मेडिकल सुविधाएं’ निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग ने जोर पकड़ा

लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने शहर के माॅडल टाउन में वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात,बुजुर्गों ने दिया भरपूर समर्थन  सीनियर सिटीजंस को लेकर उठाए जा रहे मुद्दे उनके जायज हक : अशोक प्रधान 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

रेवाड़ी । शहर के मॉडल टाउन में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस , लोगों से मिलकर जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की । सीनियर सिटीजंस ने उनके जायज हकों को लेकर लोक सेवा मंच की ओर से लगातार बुलंद की जा रही ज्वलंत मांगों पर सरकार से विचार करने का जोरदार समर्थन किया ।

            राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक , बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल आदि शहर की पाॅश कॉलोनी मॉडल टाउन पहुंचे जहां उन्होंने अनेक वरिष्ठ नागरिकों, लोगों से मुलाकातें कीं । इस कड़ी में यहाँ के स्वर्ण जयंती पार्क में रायशुमारी बैठक भी हुई । बैठक में सीनियर सिटीजंस ,लोगों ने कहा बुढ़ापे में प्रत्येक सीनियर सिटीजन महिला-पुरूष को न्यूनतम एक पेंशन पाने का मौलिक अधिकार मिलना उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए अत्यन्त ज़रूरी है । सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि जीवन जीने के अधिकार के तहत संसद एवं विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पास करके प्रत्येक सीनियर सिटीजन को न्यूनतम एक पेंशन पाने की गारंटी तत्काल प्रदान की जानी चाहिए । उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जिन सीनियर सिटीजंस को कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है, उनसे मानवीय आधार पर सहानुभूति रखते हुए तुरंत प्रभाव से पेंशन शुरू करनी चाहिए । इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर ‘ऑन कॉल घर पर डॉक्टर व मेडिकल सुविधाएं’ जनहित में नि:शुल्क उपलब्ध करानी चाहिए ।

            जनसंपर्क अभियान के दौरान सीनियर सिटीजंस ने कहा कि लोक सेवा मंच ने जनहित में उठाईं प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम , इमरजेंसी में सहायता के लिए सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फ़ीसदी की छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए जाने , हर सीनियर सिटीजन को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने सहित प्रत्येक गांव में व शहर के हर वार्ड- सेक्टर में सीनियर सिटीजंस क्लब खोलने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं। बैठक में मंच के जनहितकारी मुद्दों को हर घर तक पहुंचाने का सर्वसम्मत निर्णय भी लिया गया ।

         इस अवसर पर प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालातों एवं उनकी ज्वलंत समस्याओं की ओर समाज के सभी लोगों,परिवारों और देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान दिलाने के लिए लगातार जारी मेगा जनसंपर्क अभियान मांगें पूरी होने तक चलाया जाएगा । इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है । अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है । बैठक में कृष्ण गोपाल यादव, दीवान चंद, बीके रमेश शर्मा, केएल कत्याल, रमेश चंद्र राजपूत ,बीडी मालिक, केके गुप्ता व राजेंद्र कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button