पुंछ, 27 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखे जाने से हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गुलपुर गांव के ऊपर एक अज्ञात ड्रोन दिखाई दिया, जिसके बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की।
हालांकि, ड्रोन को गिराया नहीं जा सका और वह बाद में सिरियां गांव की दिशा में बढ़ते हुए दूसरी ओर चला गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और चौकसी बढ़ा दी है। ड्रोन की गतिविधि को लेकर जांच जारी है और फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए जवान सतर्क हैं।