बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भीलवाड़ा से बीकानेर के पीड़ित परिवार को सेन समाज की आर्थिक सहायता, 1.82 लाख रुपये सौंपे

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भीलवाड़ा/बीकानेर।
बीकानेर जिले के बज्जू रणजीतपुरा गांव की निवासी वसुंधरा सेन की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश और दुख का माहौल है। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार की सहायता के लिए विभिन्न स्थानों से सेन समाज के लोगों द्वारा आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।
इसी क्रम में भीलवाड़ा के समस्त सेन समाज ने 1,11,000 रुपये तथा विजयनगर सेन समाज ने 71,300 रुपये एकत्र कर कुल 1,82,300 रुपये की सहायता राशि पीड़ित परिवार को सौंपने के लिए बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव पहुंचकर परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान समाज के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय की मांग करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सहायता राशि पीड़िता के पिता को सौंपते समय समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सेन समाज के सदस्यों ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और समाज हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को जल्द सख्त सजा देने की मांग भी की।
समस्त सेन समाज ने सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


