बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
कल्याणपुर घड़सीवाड़ा के पास एमआर ट्रेवल्स बस हादसा, आधा दर्जन यात्री गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*कल्याणपुर घड़सीवाड़ा के पास एमआर ट्रेवल्स बस हादसा, आधा दर्जन यात्री गंभीर घायल*
_बालोतरा : जिले के कल्याणपुर के पास एमआर ट्रेवल्स की बस के साथ सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ, जिससे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।_

Subscribe to my channel


