जोधपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जैनों की फागण फेरी आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 27 फरवरी 026 जैनों की फागण फेरी आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन । रजत वर्ष के रूप में 1 मार्च को निकलेगी भव्य फागण फेरी। रजत वर्ष के रूप मैं मनाने को लेकर धार्मिक स्थलों पर अक्षत वधावणा पत्रिका से दिया जा रहा न्यौता । जोधपुर में स्व. धनराज जैन की प्रेरणा से निकल रही 25 वीं फागुन फेरी। वल्लभ समुदाय की साध्वी हितप्रज्ञाश्री संयमप्रज्ञाश्री आदि साधु साध्वी श्रावक श्राविकाए करेंगी शिरकत। श्रीमुनिसुव्रत पुन्यरेखा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित जैनों की फागुन फैरी छ:कोस भाव यात्रा हाउसिंग बोर्ड से गुरौतालाब चिंतामणी पार्श्वनाथ ज़ैन मंदिर तक निकलने वाली भाव यात्रा इस बार 25 वें रजत जुबली वर्ष यादगार रूप में 1 मार्च को फागुन फेरी निकालै जाने को लेकर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सुमंगल आराधना भवन आत्मवल्लभ समुदाय वर्तमान गच्छादीपति नित्यानंदसुरी महाराज की शिष्या साध्वी हितप्रज्ञाश्री संयम प्रज्ञाश्री आदि के सानिध्य मे मंडल अध्यक्षा कोकिला किरण बेन जैन गौरव समिति राष्ट्रीय प्रवक्ता धनराज विनायकिया चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्टी ओमप्रकाश चौपडा राजेश जैन सीमा जैन लीला भंडारी चंद्राबाफना लीला मालू मनीषा नाहर दिपशिखा भंडारी मोहन कंवर टाटिया आदि कई श्रावक श्राविकाओं के कर कमलों द्धारा जैनम जयति शासनम की जय घोषो से नूतन आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। फागुन फेरी की जानकारी देते धनराज विनायकिया ने कहा जो श्रद्धालु सिद्धाचल पालीताना तीर्थ पर नही जा सकते उनके लिये जोधपुर में भी फागुन फैरी भाव यात्रा श्रावक स्व.धनराज जैन की प्रेरणा से श्रीमुनिसुर्वतस्वामी पुन्यरेखा महिला मंडल अध्यक्ष किरण कोकिला बेन के तत्वावधान में निरंतर 24 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने व 25 वें रजत जुबली वर्ष भव्य यादगार के रूप में वल्लभ समुदाय की साध्वी हितप्रज्ञाश्री संयमप्रज्ञाश्री आदि साधु साध्वीवृंंद श्रावक श्राविका नगर में बिराजित साधु साध्वी व श्रावक श्राविकाओं के सानिध्य में जोधपुर चौ.हा.बो.सेक्टर 18ई/805 स्थित मुनिसुव्रतस्वामी जिन मंदिर से प्रथम चैत्यवंदन विधि पूर्वक बाजै गाजै के साथ जैनों की फागुन फेरी छ गाऊ भाव यात्रा गुरौ तालाब चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर तक निकाली जाएगी इस अवसर पर ट्रस्टी ओम प्रकाश चोपड़ा ने अनुमोदना करते हुए सभी को फागुन फ में आने का भाव भरा न्यौता दिया ।फेरी गुरौ तालाब पहुंचने पर ओमप्रकाश चौपडा सहित ट्रस्ट मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा । संस्था के राजेश सीमा जैन विनायकिया ने अनुरोथ करते बताया आयोजन को लेकर मंडल सदस्यों द्वारा रजत जुबली जयंती वर्ष के रूप में मनाने की तैयारियों का भव्य रूप दिया जा रहा है।सभी धार्मिक स्थानों पर अक्षत वधावणा से आमंत्रण पत्रिका द्धारा न्यौता दिया जा रहा है ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button