लगभग 9 किलोमीटर लंबी किच्छा–दरऊ सड़क के हॉट मिक्स नवीनीकरण को ₹1.50 करोड़ की स्वीकृति,क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार… बेहड़
₹1.50 crore approved for hot mix renovation of approximately 9 km long Kichha-Darau road, long awaited demand of the area fulfilled, development will get a new momentum... Behad

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
किच्छा…विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य योजना के अंतर्गत किच्छा से दरऊ मार्ग (कुल लंबाई 8.885 किमी) के हॉट मिक्स द्वारा नवीनीकरण कार्य हेतु लगभग ₹1.50 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है, जिससे लंबे समय से जर्जर हो चुके इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण संभव हो सकेगा।

तिलक राज बेहड़ ने अपने बयान में कहा कि किच्छा–दरऊ मार्ग क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़कों में से एक है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने कहा, “इस सड़क के नवीनीकरण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। मेरे पास लगातार जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा इस मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर अनुरोध आ रहे थे। मैंने स्वयं भी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और शासन स्तर पर इस विषय को प्रमुखता से उठाया। लगातार प्रयासों और अनुश्रवण के बाद आज इस महत्वपूर्ण मार्ग के नवीनीकरण की स्वीकृति मिल पाई है।

बेहड़ ने आगे कहा कि हॉट मिक्स तकनीक से होने वाला यह नवीनीकरण कार्य सड़क को अधिक मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ बनाएगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी, यात्रा समय घटेगा और परिवहन सुगम होगा। लगभग 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुधरने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे व्यापार, कृषि गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक बेहड ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा किया।
बेहड ने आश्वस्त किया कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में अन्य आवश्यक सड़कों, पेयजल, विद्युत एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। “जनता के विश्वास को कायम रखना और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Subscribe to my channel


