बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा दो नए पार्कों में पत्थर बेंच स्थापित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसेवा की भावना से निरंतर समाजोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रोटेरियन शांतिलाल हुंडिया के सहयोग से एक-एक पत्थर की बेंच विमलनाथ कॉलोनी पार्क तथा महावीर कॉलोनी पार्क में स्थापित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन बेंचों का उद्देश्य शहर के वरिष्ठ नागरिकों को सुबह-शाम टहलने के बाद बैठकर विश्राम करने की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे खुले वातावरण में स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव हितेंद्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, विमलनाथ कॉलोनी से रोटेरियन जितेन्द्र कवाड, सुरेश नेता, दीपक गुप्ता, ओमजी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सूचना अधिकारी ओम बांठिया ने बताया कि इससे पूर्व रोटरी क्लब द्वारा शहर में 4 बेंच भगत सिंह सभा स्थल, 8 बेंच वंदे भारत पार्क, 2 बेंच रबारियों का टांका सहित अन्य स्थानों पर भी पत्थर की बेंचें लगाई जा चुकी हैं। आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Subscribe to my channel


