उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 21.02.2026

*थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में गुमशुदा/अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दिनांक 21.02.2026 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया । आज दिनांक 21.02.2026 को थाना मैगलगंज की पीआरवी 8210 द्वारा एक महिला को (जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है) कस्बा मैगलगंज से प्राप्त इवेंट के क्रम में थाना हाजा पर लाया गया, जिसे महिला सुरक्षा केन्द्र थाना मैगलगंज खीरी में म0आ0 की सुपुर्दगी में निगरानी हेतु बिठाया गया तथा उक्त महिला से पूंछताछ के क्रम में उसके मोबाइल नम्बरों पर परिजनों से वार्ता की गयी। जिसके पश्चात परिजन सर्वेश वर्मा पुत्र श्री नेतराम निवासी चिटौली थाना फतेगंज पश्चिमी जनपद बरेली व लालकुमार पुत्र फूलचन्द्र, गौरव पुत्र परशराम वर्मा निवासीगण अमखेडिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी ने उपस्थित थाना आकर उक्त महिला को तस्दीक करते हुए लालकुमार उपरोक्त की बहन होना बताया, जिसका नाम नीतू उर्फ रितुम पुत्र श्री फुलचन्द्र वर्मा निवासी निवासी अमखेडिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो बिना बताये घर से यहां चली आयी थी। अतः महिला के पास से मिले एक कीपैड मोबाइल फोन, एक घडी, एक टूटा पैण्डल (टप्स)(पीली धातु) व नकद 1320/- रु0 व उक्त महिला को उसके भाई लालकुमार पुत्र फूलचन्द्र के सुपुर्द कर मय गौरव पुत्र परशराम वर्मा निवासीगण अमखेडिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी व सर्वेश वर्मा पुत्र श्री नेतराम निवासी चिटौली थाना फतेगंज पश्चिमी जनपद बरेली के सुपुर्द कर थाना हाजा से सकुशल रुखसत किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button