ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, खाली ड्रमों में धमाके से दहशत

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, राजस्थान।

भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में शनिवार सुबह एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे गोदाम में रखे खाली ड्रमों में तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर पास के रिहायशी इलाके के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही फूलबाग थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मचारी राजू ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आग काफी भयानक स्थिति में थी और आसपास कई बड़ी कंपनियां होने के कारण खतरा बढ़ गया था।

बताया जा रहा है कि यह कबाड़ गोदाम रिहायशी इलाके के पास एक कृषि भूमि पर बना हुआ है, जहां पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने एहतियातन आसपास के मकानों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button