देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राज्य बजट विकासोन्मुख, युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा: सीए ओम प्रकाश बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

राजस्थान टैक्स कंसलटेंट संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने राजस्थान सरकार के माननीय वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट को विकासोन्मुख और जनहितकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला है और इससे युवाओं, उद्योगों तथा आमजन को व्यापक लाभ मिलेगा।

सीए बांठिया ने कहा कि बजट में पूरे राजस्थान के लिए चहुंमुखी विकास योजनाओं का प्रावधान किया गया है। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने बाड़मेर जिले के लिए थार आंचलिक सांस्कृतिक केंद्र की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नए जिलों के लिए विशेष बजट प्रावधान किए जाने से प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही नाकोड़ा में वाटर फिल्टर प्लांट की स्थापना से पेयजल की समस्या का समाधान होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

सीए ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि बाड़मेर में रिफाइनरी का कार्य तेजी से प्रगति पर है। रिफाइनरी के उद्घाटन के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के नए स्रोत विकसित होंगे, जिससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि की पूरी संभावना है। साथ ही रिफाइनरी से जुड़े बाय-प्रोडक्ट उद्योगों के स्थापित होने से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button