उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
विश्व हिन्दू महासंघ ने एसपी को सौंपा पत्रः गैर राज्यों से आकर फेरी लगाने वालों की जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताआंें ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर संदिग्ध फेरी लगाकर व्यापार करने वालों की सघन जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।
एसपी को दिये पत्र में अखिलेश सिंह ने पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में फेरी लगाने वाले के द्वारा दुराचार किये जाने के दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख करते हुये कहा है कि कुछ फेरी वाले बिहार, बंगाल व अन्य राज्यों से बस्ती आकर फेरी लगाने का व्यापार करते हैं। इनमें से यदि कड़ाई से जांच कराया जाय तो स्पष्ट हो जायेगा कि अनेक बाहर से आकर फेरी लगाने वालों का आ़पराधिक इतिहास है और वे अपने कृत्यों से बचने के लिये यहां फेरी लगाने की आड में गंभीर अपराधांे को अंजाम दे रहे हैं। विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि दूसरे राज्यों से आकर फेरी लगाने वालों की सघन जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करे।

Subscribe to my channel


