उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 10 फरवरी 2026 (सू.वि.)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को एक मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में आयोजित होगा। शिविर में जनपद के सभी सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बल वर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को विधिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राज बाबू ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मीडिया एवं पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्रों) के माध्यम से निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि मेगा शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में लघु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें 22 फरवरी को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाएगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button