बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए अंतिम 3 दिन शेष
बालोतरा में थायरोकेयर द्वारा संपूर्ण शरीर जांच शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा के तत्वावधान में थायरोकेयर लेब (मुंबई) द्वारा संपूर्ण शरीर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शास्त्री चौक स्थित श्री ओसवाल जैन सराय, बालोतरा में आयोजित होगा।
यह स्वास्थ्य जांच शिविर दिनांक 10, 11 एवं 12 फरवरी (मंगलवार, बुधवार व गुरुवार) को प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में जांच हेतु आने वाले मरीजों को भूखे पेट आना आवश्यक होगा।
शिविर की विशेष बात यह है कि जरूरतमंद मरीजों के लिए घर से सैंपल लेने की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों एवं असमर्थ व्यक्तियों को बड़ी राहत मिलेगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि समय रहते स्वास्थ्य जांच कराना भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक होता है।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए नागरिक मोबाइल नंबर 7073777740 एवं 7073777790 पर संपर्क कर सकते हैं।
👉 आयोजकों ने आमजन से इस सूचना को अधिकाधिक साझा करने एवं स्टेटस लगाने की अपील की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।

Subscribe to my channel


