उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

राज्यपाल से महिला सभासद ने किया लैबुडवा तालाब के चिन्हांकन, पार्क निर्माण की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। मंगलवार को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने लैबुडवा तालाब के निकट ट्रंासजेण्डरों के लिये बनाये गये गरिमा गृह का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। इस दौरान रौतापार क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की सभासद मंजू श्रीवास्तव ने राज्यपाल तक पत्र पहुंचाकर क्षेत्र के विशालकाय लैबुडवा तालाब का चिन्हांकन कर उसके जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण और वहां पार्क की स्थापना कराने की मांग किया।

 सभासद मंजू श्रीवास्तव ने पत्र में कहा है कि तालाब के चारों ओर कई मोहल्लों की घनी आबादी निवास करती है, लेकिन बच्चों, महिलाओं, बहनों और बुजुर्गों के लिए टहलने, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद या स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए कोई व्यवस्थित स्थल उपलब्ध नहीं है।

मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि लैबुडवा तालाब क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, लेकिन वर्तमान में यह धीरे-धीरे अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है। यदि समय रहते इसका चिन्हांकन और संरक्षण नहीं कराया गया, तो भविष्य में यह जलस्रोत समाप्त होने की कगार पर पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तालाब की सीमाओं का निर्धारण कराया जाए और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सभासद ने आगे कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के बाद यहां पैदल पथ (वॉकिंग ट्रैक), ओपन जिम, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र तथा हरित पार्क विकसित किया जा सकता है। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह स्थान सामाजिक गतिविधियों और परिवारों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वच्छ मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल से वार्ड के निवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि तालाब का विकास किया जाता है, तो क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को शहर से दूर जाए बिना ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button