देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में गायत्री शक्तिपीठ में गरिमामय गोष्ठी आयोजित, समय दान करने वाले कार्यकर्ता हुए सम्मानित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
आज शांति कुंज हरिद्वार से पधारे राजस्थान प्रभारी गोरी शंकर जी एवं श्याम सिंह चोघरी के सान्निध्य में गायत्री शक्तिपीठ, पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर में एक गरिमामय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गायत्री परिवार के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक मजबूती तथा वर्ष 2026 में प्रस्तावित आयोजनों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान समय दान देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कलश यात्रा में दो माह तक निरंतर समय दान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए गोरी शंकर जी ने कहा कि गायत्री परिवार का मूल आधार समर्पण, सेवा और समय दान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में प्रस्तावित आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सतत संपर्क पर विशेष बल दिया।
वहीं श्याम सिंह चोघरी ने कहा कि समय दान करने वाले कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गायत्री परिवार के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक चेतना जागृत करने का आह्वान किया।
गोष्ठी में बीकानेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लूणकरणसर, डूंगरगढ़ एवं कोलायत से आए कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प, धन्यवाद ज्ञापन एवं आगामी आयोजनों को सफल बनाने की प्रतिबद्धता के साथ किया गया। गोष्ठी ने संगठनात्मक मजबूती और सेवा भावना को नई दिशा प्रदान की।

Subscribe to my channel


