देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्वकर्मा नाट्य एवं कला संस्था का संगीतमय कार्यक्रम “ज़िंदगी एक नई जंग है” 8 फरवरी को

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय टाउन हॉल में  दिनांक 8 फरवरी, रविवार को सायं 5 बजे एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम “ज़िंदगी एक नई जंग है” का आयोजन किया गया है जिसमें बॉलीवुड के सदाबहार एवं लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु शुक्रवार को दिनांक 6 फरवरी की संध्या को गांधी पार्क, म्यूजियम सर्कल पर कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पुखराज सोनी बीजेपी के वरिष्ठ नेता होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सखा संगम अध्यक्ष  एनडी रंगा तथा व्यवसायी  नारायण बिहाणी संयुक्त रूप से करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित मेहमान के तौर पर समाजसेवी एवं उधोगपति रामरतन धारणिया, समाज सेवी सुशील यादव एवं बीकानेर दवा एसोसिएशन सचिव किसन जोशी मौजूद रहेंगे ।

कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि रीना ठाकुर दिल्ली की गायिका स्थानीय गायक कलाकारों के साथ डुयूएट सोंग्स की प्रस्तुतियां देंगी तथा कार्यक्रम का मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी करेंगे।

बैनर विमोचन के अवसर पर एन. डी. रंगा ,नारायण बिहानी,इं कमल कान्त सोनी, रामकिशोर यादव, विक्रम सिंह,पवन चढ़ा, राधा कृष्ण सोनी, भवानी सिंह उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button