देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रीमद्भागवत कथा व 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ से पहले 40 हजार घरों तक पहुंचेगी श्रीमद्भागवत गीता
22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में साध्वी ऋतंभरा करेंगी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
सनातन धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में आगामी 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ से पूर्व जिले के 40 हजार घरों तक श्रीमद्भागवत गीता पहुंचाने का अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।
सनातन धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार तक 25 हजार घरों में श्रीमद्भागवत गीता वितरित की जा चुकी है। इस अभियान में समिति की 15 टीमें लगी हुई हैं, जिनमें महिलाओं की चार टीमें भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर
कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। शुक्रवार को भुवनेश नागल, सुशील कुमार यादव, नंदू गहलोत, प्रहलाद सिंह मार्शल और गोपाल भादाणी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को धार्मिक आयोजन से जुड़ने का आग्रह किया। इस दौरान ग्रामीणों को पीले चावलों का कलश भी भेंट किया गया।
वैदिक विधि से हो रहा यज्ञशाला निर्माण
पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में डीडवाना के कारीगरों द्वारा गोबर और सरकंडों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है, जो आयोजन की भव्यता को दर्शाता है।
दर्जनों गणमान्य लोगों को दिया गया निमंत्रण
धार्मिक आयोजन को लेकर शुक्रवार को तीन दर्जन से अधिक गणमान्य नागरिकों को पीले चावलों का कलश और दुपट्टा भेंट कर निमंत्रण दिया गया। इनमें उरमूल डेयरी के महाप्रबंधक बाबूलाल विश्नोई, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के दीपचंद सांखला, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, सीएमएचओ पुखराज साध सहित अनेक अधिकारी व शिक्षाविद शामिल हैं।
निमंत्रण देने वालों में सुशील कुमार यादव, गजेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार चौधरी और यश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
महिला विंग भी सक्रिय
सनातन धर्म रक्षा समिति की महिला विंग भी इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। महिला विंग की अध्यक्ष उषा गहलोत के नेतृत्व में भगवती उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, संतोष लखन सहित महिलाओं की टीमें घर-घर जाकर महिलाओं को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर रही हैं। साथ ही कई महिलाएं कलश निर्माण में भी सहयोग कर रही हैं।
यजमान बनने के लिए रोज पहुंच रहे श्रद्धालु
22 से 28 फरवरी तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में यजमान बनने के लिए रोजाना दर्जनों श्रद्धालु रतन बिहारी पार्क के पास स्थित मोहता भवन कार्यालय में पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं।
यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालु 6375666902 / 7014112667 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं मुख्य यजमान बनने के लिए 9314014999 / 09672856000 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Subscribe to my channel


